.
Workshop on How to be Safe on Road IVY World School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा तथा नियमों पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया / जिसमें पुलिस कमिश्नर श्री गुरूप्रीत सिंह भुल्लर श्री नरिन्द्र डोगरा डी. सी.पी. टै्रफिक पुलिस. श्री गुगनेश कुमार डी. सी. पी. टै्रफिक श्री हरबिंदर सिंह भल्ला ए. सी. पी. टै्रफिक के दिशा निर्देश द्वारा यह सैशन ए. एस. आई. श्री शमशेर सिंह ट्रैफिक पुलिस एजुकेशन सैल के इंचाज ने छात्रों को यातायात संबंधी नियमों से अवगत करवाया /
..
उन्होंने बताया कि वाहन चलाने के लिए लाइसेंस का होना अत्यावश्यक सारे दस्तावेज़ पूरा होना तथा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हैल्मेट का पहनना बहुत आवश्यक है /
.
नाबालिक युवक, युविकाओं को वाहन नहीं चलाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके / सभी छात्रों ने उनके साथ सड़क के नियमों का हमेशा पालन करने के लिए प्रण लिया /
..
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी ने श्री शमशेर सिंह का इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया और छात्रों को सड़क के नियम पालन करने के लिए प्रेरित किया / वासल एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान श्री के. के वासल जी उपाक्ष्यक्ष श्री आर. के. वासल. चेयरमैन श्री संजीव वासल.निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई. ओ. श्री राघव वासल जी ने कहा कि स्कूल में समय समय पर इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Workshop on How to be Safe on Road IVY World School Jalandhar































