PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

अगर आप भी करना चाहते हैं अपने गाल लाल, तो काम आएंगे ये 5 फल,

[smartslider3 slider=7].

you-also-want-to-make-your-red-cheeks-5-fruits-handy

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : वो कहते हैं न कि हर समस्या अपने साथ हल भी लेकर आती है / ठीक यही बात हमारी सेहत से जुड़ी समस्याओं पर भी लागू हो सकती है / कई बार हम अपने शरीर में होने वाली समस्याओं को आहार में थोड़े से बदलाव के जरिए ही ठीक कर सकते हैं / इसलिए हर बात और हर समस्या का हल दवा में तलाशने की अपनी आदत को छोड़ें और अपने आहार पर ध्यान दें…

[smartslider3 slider=8].

शरीर में कई बार खून की कमी हो जाती है / इसकी भरपाई नहीं होने से कई बीमारियां शरीर को घेर सकती है / खून की कमी से शरीर में बीमारियां तो फैलती ही है, साथ ही शरीर में कमजोरी भी आ जाती है / वहीं खून की कमी से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है और हड्डियां भी कमजोर हो जाती है / इसके लिए जरूरी है कि शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखना चाहिए / शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए फल और सब्जियां काफी मददगार साबित हो सकती है /

[smartslider3 slider=9].

अनार का वार :–
अगर शरीर में हिमोक्लोबिन की कमी हो गई है तो इस कमी को दूर करने के लिए अनार के वार का इस्तेमाल करें / अनार इसमें काफी काम आ सकता है / खाने में बेहद स्वादिष्ट अनार गुणों की भी खान है / अनार में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं / इसमें आयरन की खान है जो खून बनाने में अहम होती है / तो अगर गाल करने हैं लाल, आज से ही खाएं अनार…

[smartslider3 slider=10].

सेब से खोलें भेद:–
यकीनन आपने यह कहावत सुनी ही होगी ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे’. यह कहावत अपने आप में सेब के फायदों को बताने के लिए काफी है और सच भी है कि सेब में इतने गुण हैं कि अगर आप रोज एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं / बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है / सेब के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है /

[smartslider3 slider=11].

चुकंदर :—
खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर भी फायदेमंद साबित होता है / रोजाना चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है / वहीं चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है / दोनों का जूस बनाकर पीने से शरीर में जरूरी हीमोग्लोबिन बनाया जा सकता है /

[smartslider3 slider=14].

अंगूर:–
शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए अंगूर भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है / अंगूर में विटामिन, पोटेशियम, कैल्सियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं / शरीर में खून की कमी की भरपाई के लिए अंगूर का सेवन करना चाहिए /

[smartslider3 slider=15].

गाजर:–
फलों के अलावा सब्जी भी खून बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है / सब्जियों में अच्छी सेहत के गाजर काफी फायदेमंद रहती है साथ ही गाजर के सेवन से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है / गाजर का रोजाना जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है /

[smartslider3 slider=17].

you-also-want-to-make-your-red-cheeks-5-fruits-handy

Latest News