.
.
2 days SSB Workshop inaugurated at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनसीसी यूनिट द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में दो दिवसीय एसएसबी वर्कशाप का आयोजन किया गया / इस मौके पर फ्लाइंग ऐज के संस्थापक अंकित पाल सिंह रिसोर्स पर्सन थे /
.
.
इस वर्कशाप का शुभारंभ करते हुए अंकित पाल सिंह ने कहा कि एसएसबी रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित की गई है ताकि वह भारतीय सशस्त्र बल में अधिकारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू आयोजित कर सकें / इस वर्कशाप का मकसद छात्राओं को सशस्त्र बल में चयनित होने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है / इस वर्कशाप में 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया /
.
.
उन्हें पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट, वर्बल एबिलिटी और इंटरव्यू स्किल के लिए टिप्स दिए गए / छात्राओं ने ग्रुप डिस्कशन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया / वर्कशाप के दूसरे दिन 20 कैडेट्स का चयन आगामी प्रशिक्षण के लिए होगा / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने एनसीसी यूनिट के कार्यों को सराहा व छात्राओं को देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया / इस अवसर पर कोआर्डिनेटर श्रीमती सलोनी शर्मा व श्रीमती पूर्णिमा शर्मा मौजूद थे /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
2 days SSB Workshop inaugurated at HMV


































