.
.
process for making DL and RC will be online in September
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य के लोगों को अब गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए दलालों को मोटी घूस नहीं देनी पड़ेगी / सरकार ने लोगों काे दलालों से बचाने के लिए पूरे सिस्टम का सेंट्रलाइज करने का फैसला किया है / इसके लिए पूरा सिस्टम ऑनलाइन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय चंडीगढ़ में होगा / मुख्यालय सभी जिलों के आरसी और डीएल बनाने वाले कार्यालयों से जुड़ा रहेगा / इन जिला कार्यालयों से सभी आवदेकों से लिए गए डॉक्यूमेंट ऑनलाइन मुख्यालय पर सबमिट किए जाएंगे /
.
.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में हर साल जितने लाइसेंस बनाए जाते हैं उससे लगभग तीन गुना गाड़ियों की खरीद फरोख्त होती है / सूबे में जहां साल में कुल आठ लाख ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाए जाते हैं वहीं 22 लाख रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) बनती हैं / इतनी अधिक संख्या होने के कारण लोग जल्द बनवाने के चक्कर में दलालों का सहारा ढूंढ़ते हैं / प्रदेश के विभिन्न जिलों में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लिए आवेदकों से दलाल 500 से लेकर 2000 रुपए तक कमीशन लेते हैं / कमीशन अलग अलग जिलों में अलग-अलग हैं / दूसरा यह समय सीमा पर भी निर्धारित रहती है /
.
.
एक बार सभी डॉक्यूमेंट पूरे होने के बाद आवेदक को तय समय के बाद उसका लाइसेंस या आरसी घर पर डाक से मिल जाएंगे / क्योंकि प्राइवेट एजेंसियां पैसा अधिक लेती हैं, इसलिए विभाग भारतीय डाक सेवा से ही डीएल और आरसी भेजेगा / डीएल और आरसी बन जाने के बाद दिए गए एड्रेस पर उसे भेज देगा / अगर एड्रेस गलत पाया गया या पता बदल लिया और विभाग को सूचना दी तो उसे 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा / नया एड्रेस प्रूफ और जुर्माना देने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोबारा से आवेदक को डीएल या आरसी भेजा जाएगा /
.
ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने बताया कि देश में बढ़ते दलालों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सरकार ने डीएल और आरसी की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया है / इसका मुख्यालय चंडीगढ़ में होगा / यहां से अप्रूव होने के बाद ही आवेदक को लाइसेंस जारी किया जाएगा / इससे जिलों में लोकल स्तर पर काम कर रहे दलालों पर रोक लगेगी और प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
process for making DL and RC will be online in September


































