PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

22 साल के लड़के ने कर दिया ऐसा कांड की अब जाएगा सलाखों के पीछे,

22-year-old-boy-cheated-investors-rs-2200-crores-now-behind-bars-know-what-the-matter-assam

.

.

PTB Big न्यूज़ असम : असम के 22 वर्षीय युवक विशाल ने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की ठगी कर निवेशकों से भारी धनराशि हड़प ली। विशाल, जो असम के डिब्रूगढ़ का रहने वाला है। विशाल अपनी जीवनशैली और उच्च-स्तरीय खर्चों के लिए सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा था। उसने 60 दिनों में 30% मुनाफे का वादा करके असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशकों को अपने स्टॉक फर्म में निवेश करने के लिए कहा।

.

.

22-year-old-boy-cheated-investors-rs-2200-crores-now-behind-bars-know-what-the-matter-assam

.

विशाल ने अपनी ठगी से चार कंपनियों की स्थापना की, जिनमें फार्मास्युटिकल, प्रोडक्शन, और कंस्ट्रक्शन शामिल थे। उसने असमिया फिल्म उद्योग में भी निवेश किया और कई संपत्तियां खरीदीं। हालाँकि, उसका यह धोखाधड़ी का खेल तब उजागर हुआ जब गुवाहाटी में एक बड़े स्टॉक फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ। डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपंकर बर्मन के फरार होने के बाद शक की सुई विशाल फुकन की ओर भी घूमी।

.

.

जैसे ही पुलिस ने जांच शुरू की, विशाल ने फेसबुक पर कहा कि उन्होंने जिन लोगों से पैसे लिए थे, उन्हें वापस कर दिया है और उनका पैसा सुरक्षित है। हालांकि, 2 सितंबर की रात को डिब्रूगढ़ पुलिस ने छापा मारकर विशाल और उनके मैनेजर बिप्लब को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है। असम के मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सभी ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामलों की गहन जांच करने का निर्देश दिया है।

.