PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर से बड़ी खबर, शादी समारोह में आए युवक की हुई संदिग्ध अवस्था में मौत,

jalandhar-18-year-old-youth-death-under-suspicious-situation-during-wedding

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में श्री गुरु रविदास नगर में शादी समारोह में आए 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव भोजोवाल के रहने वाले ओमसी कैले पुत्र हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

.

.

पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण क्लियर हो पाएगा। फिलहाल कैले का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पुलिस को दिए गए बयानों में मृतक युवक के पिता हरविंदर सिंह ने कहा कि उनका बेटा, मां और बहनों के साथ मकसूदा के श्री गुरु रविदास नगर में अपनी मौसी के घर शादी में आया था। शाम को अन्य पारिवारिक सदस्य शादी से लौट आए थे, मगर कैले वहीं पर रुक गया था। उसने पिता से कहा था कि वह रात में यहीं रहेगा और सुबह लौट आएगा।

.

jalandhar-18-year-old-youth-death-under-suspicious-situation-during-wedding

.

सुबह सूचना मिली कि कैले की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल लाया गया है। वह तुरंत उसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदारों ने उन्हें बताया था कि रात में कैले घर के अंदर ही सोया था। जब सुबह नहीं उठा तो परिवार ने उठाने की कोशिश की, मगर उसने कोई जवाब नहीं किया। जिसके बाद परिवार उसे अस्पताल ले गया। जहां उसकी मौत हो गई।

.

.

मृतक के पिता हरविंदर ने पुलिस को बताया कि कैले को पहले भी एक बार अटैक आ चुका है। मगर तब वह ठीक हो गया था। परिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद वापस सौंप दिया गया है। कैले की मौत से शादी वाले घर में मातम छा गया था। एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा- कैले से मुंह से झाग निकल रही थी और उसके नाक से खून निकला हुआ था। जिसके चलते उसका पोस्टमार्टम करवाया गया है।

.

.