PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बैंक में हुआ 4000 करोड़ का बड़ा घोटाला, छापेमारी से मचा हड़कंप हड़कंप, 7 लाख फर्जी ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप,

Income Tax raids after 4000 crore cooperative bank scam in Chandrapur

PTB Big न्यूज़ चंद्रपुर : सहकारी बैंक नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों का पालन नहीं करते हुए ट्रांजेक्शन को छुपा रहे हैं, ताकि ग्राहकों की पहचान को छुपाया जा सके और अपना कारोबार आगे बढ़ाया जा सके। आयकर विभाग की इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विंग (I&CI) ने इस प्रवृत्ति को भांप लिया है और एक-एक कर छापेमारी शुरू कर दी है। इसमें विभाग को अच्छी सफलता भी मिल रही है।

.

.

चंद्रपुर के बैंक में बुधवार रात को की गई कार्रवाई में विभाग को लगभग 4000 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है जिसकी जानकारी बैंक प्रबंधन ने छिपाई थी। 7 लाख ट्रांजेक्शन का भी पता चला है जिसमें यह व्यवहार किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने चंद्रपुर के एक बैंक में बुधवार को दबिश दी थी। देर रात तक कार्रवाई की गई। छापेमारी में 50 लाख रुपये से अधिक के लेन-देन के लगभग 500 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता चला है।

.

यह भी पढ़ें : विमान हादसे में गई दिग्गज NASCAR स्टार सहित परिवार के 7 लोगों की जा+न

.

इसी प्रकार एसएफटी-4 के तहत 50 लाख करंट अकाउंट और 10 लाख रुपये से अधिक सेविंग अकाउंट में लेन-देन के 200 करोड़ रुपये के मामले उजागर हुए हैं। सेविंग में 10 लाख से अधिक जमा करने वाले 3200 करोड़ रुपये का पता चला है। एसएफटी-16 के तहत जमा पर ब्याज दर देने और जानकारी नहीं देने के 200 करोड़ के मामले सामने आए हैं। जानकारों की मानें तो छोटे जिलों में चल रहे बैंक बिंदास हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि

.

.

इस प्रकार के लेन-देन करने पर किसी की नजर भी टिकी है। नकदी का खेल बड़े पैमाने पर कर रहे थे। इसका अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि चिखली के एक बैंक पर पिछले दिनों छापेमारी की गई थी तब भी विभाग को 1500 करोड़ रुपये लेन-देन छिपाने की जानकारी मिली थी। नागपुर के बैंक में हुई कार्रवाई में 150 करोड़ का ही पता चल पाया था।

.

यह भी पढ़ें : UPI पेमेंट में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, एक्टिव क्यूआर कोड की संख्या पहुंची करोड़ों में

.

सब-रजिस्ट्रार कार्यालय (एसआरओ) भी पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में है। अब तक विदर्भ के 30 एसआरओ में छापेमारी हो चुकी है जिसमें लगभग 20,000 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को छिपाने की जानकारी सामने आई है। यही कारण है कि विभाग एक के बाद एक एसआरओ को टारगेट कर रहा है। बुधवार को हिंगनघाट में छापेमारी की गई थी जिसमें 150 करोड़ के मामले सामने आए थे। गुरुवार को विभाग ने दर्यापुर में छापेमारी की है। विस्तृत जानकारी आना बाकी था।