PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

ओसामा को मारने में मदद करने वाले डॉक्टर की जान को ख़तरा,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ पेशावर : अल कायदा का आतकंवादी ओसामा बिन लादेन के डॉक्टर को पाकिस्तान ने सुरक्षित जगह पर पनाह दी है / लादेन का डॉक्टर शकिल अफरीदी पाकिस्तान की पेशावर जेल में पिछले 7 साल से कैद था /

डॉक्टर अफरीदी पर लादेन की हत्या करने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद करने का आरोप है / डॉक्टर अभी तक पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र खैबर पंख्तुख्वा में था, जिसे अब सुरक्षा का हवाला देते हुए किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जा रहा है / हालांकि, अधिकारियों ने लादेन के डॉक्टर का नए ठिकाने का खुलासा नहीं किया है /

जानकारी के मुताबिक अफरीदी के भाई जामिल ने बताया कि उसे लिखित में बताया गया था कि सुरक्षा कारणों की वजह से उसे शिफ्ट कर रहे हैं / जामिल के मुताबिक, उनके अफरीदी को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जा रहा है / पाकिस्तान सरकार ने 2012 में आतंकियों का साथ देने के लिए अफरीदी को 33 साल की सजा सुनाई थी / हालांकि, अफरीदी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर हमेशा खंडन किया है / वहीं, अमेरिका कहता आया है कि अल कायदा चीफ को ढूंढने में मदद करने के आरोप में पाकिस्तान सरकार ने अफरीदी से बदला लिया गया है /

अमरीका 2016 से अफरीदी की सजा को कम करने के लिए पाकिस्तान से कहता आया है / यहां तक कि पिछले अमरीकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने तो यहां तक कहा था कि वे अफरीदी को रिहा करने के लिए पाकिस्तान को ऑर्डर देंगे / ट्रंप ने कहा था, ‘हमें पता है कि वे उसे रिहा कर देंगे, क्योंकि हम पाकिस्तान की बहुत मदद करते हैं /