.
.
PTB Big Breaking News himachal pradesh shimla rain and hailstorm alert in himachal for two days
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मनाली : मनाली के रोहतांग दर्रे में 8 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है / मनाली और लाहौल में सर्दी का अहसास दिला दिया है / रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरने से सड़क बहाली प्रभावित हुई है /
.
.
हिमाचल प्रदेश के 9 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है / मौसम विभाग ने 16 मई को चंबा, कुल्लू और लाहुल स्पीति को छोड़कर हिमाचल के अन्य नौ जिलों में आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है /
.
17 मई को भी चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अलावा अन्य जिलों में आंधी-ओलावृष्टि की संभावना है / मौसम विभाग के शिमला केंद्र की ओर से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है / उधर, गुरुवार सुबह ही हिमाचल की राजधानी शिमला में झमाझम बारिश और ओले गिरे हैं / सुबह आठ बजे के करीब राजधानी में बारिश शुरू हुई थी /
.
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 19 मई को मतदान होना है / इस दिन बारिश चुनाव आयोग परेशानी बढ़ा सकती है / क्योंकि किन्नौर और लाहुल स्पीति के अलावा, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है / मौसम विभाग ने 20 मई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News himachal pradesh shimla rain and hailstorm alert in himachal for two days






































