.
.
PTB Big Crime News Amritsar fight 3 people injured Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : गुरु नगरी अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां स्थित सुलतानविंड रोड पर उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब 2 गुट दुकान के कब्ज़े को लेकर आपस में भिड़ गए /
.
.
हथियारों के साथ लैस एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के व्यक्तियों पर हमला कर न सिर्फ़ उन्हें ज़ख़्मी कर दिया, बल्कि उनकी गाड़ीयाँ और कीमती सामान की तोड़फोड़ कर डाली की, जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है / इस झगड़े में 3 लोग बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए हैं जिन्हें पास ही के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
.
वहीं अस्पताल में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों का आरोप है कि पिछले काफी समय से अदालत में दुकान के कब्ज़े का मामला चल रहा था, लेकिन माननीय अदालत की तरफ से स्टे देने के बावजूद हमलावरों ने दुकान पर कब्ज़ा करने की कोशिश की है / वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों में हुए झगड़े के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है / फ़िलहाल इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Amritsar fight 3 people injured Punjab




































