.
.
PTB Big Breaking News Ludhiana anmol kwatraa case Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : बीते दिन लुधियाना के समाज सेवक अनमोल कवातरा और उनके पिता पर हुए हमले के मामलो में आज एक नया मोड़ आ गया है / पुलिस ने इस मामले में देर रात अनमोल क्वात्रा के समर्थकों का हजूम देखते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ कुछ ही घंटों बाद मामला तो दर्ज कर फॉर्मेलिटी पूरी कर ली थी और दोनों को गिरफ़्तार भी कर लिया था,
.
.
लेकिन गिरफ़्तारी के कुछ ही समय बाद कांग्रेसी बताए जाते दोनों दोषियों को पुलिस ने ज़मानत पर रिहा कर दिया / पुलिस के मुताबिक अनमोल क्वात्रा के पिता के बयानों के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था और दोषियों मोहित राज्यपाल और उसके दोषी साथी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था /
.
इस बारे थाना दरेसी के एसएचओ सतपाल संधू का कहना है कि बीते दिन अनमोल क्वात्रा और उसके पिता की कुछ कांग्रेसी वर्करों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और पुलिस ने मोहित रामपाल और उसके साथी पर मामला दर्ज कर लिया था /
.
बता दें कि बीते दिन वोट डालने के बाद अनमोल क्वात्रा जब घर पहुंच रहे थे तो उसके ऊपर और उसके पिता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था जिसके बाद हज़ारों लोग क्वात्रा के समर्थन में उतर आए थे / उस समय तो पुलिस ने दवाब के चलते दोषियों को गिरफ़्तार कर लिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद दोषियों की ज़मानत हो जाने के पीछे राजनैतिक दवाब की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता / अब देखना यह होगा की आने वाले समय में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Ludhiana anmol kwatraa case Punjab




































