.
.
KMV Organizes a 4 Day Book Exhibition in Collaboration with Sahitya Akademi New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) साहित्य अकादमी, दिल्ली के सहयोग से 4 दिवसीय प्रदर्शनी का आगाका किया गया / 20-8-2019 से 23-08-2019 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का उदघाटन कालेज प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने किया / उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक प्रदर्शनी में अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी व उर्दू भाषा साहित्य से संबंधित पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया /
.
.
इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि यह पुस्तक प्रदर्शनी विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का ही एक हिस्सा है / उन्होंने कहा कि यह हर सुचेत अध्यापक और समाज की जिम्मेवारी है कि वे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित करें /
.
.
इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन पर डा. मधुमीत, डीन लैंगुएजिस एवं डा. नीरज शर्मा, मुखी, संस्कृत विभाग को बधाई दी / इस मौके पर उन्होंने विद्वानों और जालंधर के अन्य इंस्टीचियूशनस के विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया ताकि वे उच्च कोटि के साहित्यिक जानकारी के साथ-साथ शिक्षा और मनोरंजन हासिल करके इसको अपनी किांदगी में हासिल किए जाने वाले मुकामों का मजबूत आधार बना सकें /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes a 4 Day Book Exhibition in Collaboration with Sahitya Akademi New Delhi


































