.
.
four coaches of the train derailed at kanpur central railway station stirred up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कानपूर : उत्तर प्रदेश के कानपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक ट्रेन बेपटरी हो गई / जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर कानपुर-लखनऊ एलसी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए / मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटरी से उतरने के बाद ट्रेन ने स्टेशन की बाउंड्री को भी तोड़ दिया, हालांकि इस हादसें में किसी के भी हताहत होने की बात सामने नहीं आई है /
.
.
इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई / सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं / अधिकारी फिलहाल मौके पर हैं और ट्रेन को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है / इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है /
.
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आज सुबह कानपुर-लखनऊ मेमू लखनऊ से कानपुर आ रही थी / कानपुर स्टेशन पर पटरी चेंज करते समय ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए / इस हादसे के दौरान स्टेशन की बाउंड्री के कई पिलर टूट कर गिए / इसके बाद हड़कंप मच गया / यात्रियों में भी अफरा-तफरी मच गई /
.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में लखनऊ से कानपुर आने वाले यात्री सवार थे / ट्रेन की रफ्तार धीमी होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया / ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित है / कानपुर-लखनऊ मेमू को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है / मौके पर रेलवे के टेक्निकल स्टॉफ की टीम पहुंच गई है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
four coaches of the train derailed at kanpur central railway station stirred up


































