.
.
baba ramdev patanjali products ban in qatar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कतर : योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि को खाड़ी देश क़तर में बैन कर दिया गया है / बताया जा रहा है कि पतंजलि पर यह बैन उसके प्रोडक्ट्स की एक जांच के बाद लगाया गया है / जांच में पतंजलि के प्रोडक्ट्स में भारी मात्रा में केमिकल पाए गए हैं / इस खबर के बाद देश के कई लोगों ने अलग-अलग तरिके से पतंजलि के प्रोडक्ट्स को घटिया होने की बात खुद कही है और इसके बाद रामदेव की हर जगह थू-थू हो रही है /
.
.
जानकारी के अनुसार क़तर सरकार ने इस जांच के बाद आदेश जारी कर कहा है कि देश में पतंजलि के प्रोडक्ट्स खरीदे और बेचे नहीं जाएंगे / ग़ौरतलब है कि जिस पतंजलि को तय मात्रा से ज़्यादा केमिकल इस्तेमाल करने के लिए क़तर में बैन किया गया है वह भारत में अपने प्रोडक्ट्स को नेचुरल बताकर धड़ल्ले से बेच रही है /
.
हालांकि, पतंजलि पर बैन की यह ख़बर पुरानी है लेकिन इस ख़बर को भारतीय मीडिया में कवरेज नहीं मिली / किसी भी चैनल ने इस पर रिपोर्ट नहीं की / कवरेज न मिलने की वजह भी साफ़ है, देश के लगभग सभी चैनलों पर पतंजलि का प्रचार होता है / जिससे चैनलों की कमाई होती है / ऐसे में पतंजलि के ख़िलाफ़ ख़बर को चलाना किसी भी चैनल के लिए आसान नहीं हो सकता /
.
लेकिन सोशल मीडिया व भारत देश में लगातार बढ़ रहे पोर्टल न्यूज़ के चलन के इस दौर में किसी ख़बर को दबाना किसी के लिए भी आसान नहीं है / यह ख़बर भी लोगों तक सोशल मीडिया के ज़रिए ही लगातार वायरल हो रही है / इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरुर ने भी ट्विटर पर विवेक पांडे नाम के एक यूज़र के हवाले से इस ख़बर को शेयर किया और पतंजलि प्रोडक्ट्स में की जा रहे घपलेबाजी से लोगों को जागरूक किया /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
baba ramdev patanjali products ban in qatar


































