.
.
sikh girl forcibly converted into islam and then force to get married with muslim youth in pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है / लड़की कई दिनों से लापता थी / गुरुवार को उसे जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी कराए जाने की खबर सामने आई / 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है / उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया है /
.
लड़की के परिवार का कहना है कि यदि लड़की को रिहा नहीं किया गया तो वह पंजाब के राज्यपाल के घर के सामने खुद को आग के हवाले कर लेंगे / लड़की के भाई सुरिंदर सिंह ने कहा, ‘हमारे परिवार ने एक दुखद घटना देखी है जब कुछ गुंडे जबरदस्ती हमारे घर में घुसे और उन्होंने मेरी छोटी बेटी को अगवा कर लिया / उन्होंने उसे प्रताड़ित किया और जबरन उसे इस्लाम कबूल करवा लिया /’
.
उन्होंने आगे कहा, ‘हम शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन गए / हमने बहुत से वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन उन्होंने हमारी शिकायत नहीं सुनी / वह गुंडे दोबारा हमारे घर आए और हमें शिकायत वापस लेने की धमकी दी / उन्होंने कहा कि यदि हम शिकायत वापस नहीं लेंगे तो वह हमसे भी जबरन इस्लाम कबूल करवा लेंगे /’ परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा से लड़की की सुरक्षित रिहाई की अपील की है /
.
लड़की के दूसरे भाई मनमोहन सिंह ने कहा, ‘गुंडों ने परिवार को धमकी दी थी कि यदि हम शिकायत वापस नहीं लेंगे तो वह हमें जान से मार देंगे / मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से हमारी मदद करने की अपील की / इस घटना का असर करतारपुर कॉरिडोर पर पड़ सकता है /’ पाकिस्तान में मौजूद सिख समुदाय के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और उन्होंने ननकाना साहिब में इसे लेकर बैठक बुलाई है /
.
सिख समुदाय ने फैसला लिया है कि वह शुक्रवार को राज्यपाल के घर के बाहर उस समय प्रदर्शन करेंगे जब वहां करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अतंरराष्ट्रीय कांफ्रेंस चल रही होगी / दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और अकाली दल ने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना की निंदा की है / उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह मुद्दा उठाने के लिए कहा है / पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें उसे जबरन इस्लाम कबूल करवायाकर उसका नाम आएशा रखा गया है / इसके बाद मौलवी ने एक मुस्लिम आदमी से उसकी शादी करवा दी /
.
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जताते हुए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है / उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है / इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदर ने जांच के आदेश दे दिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sikh girl forcibly converted into islam and then force to get married with muslim youth in pakistan


































