.
.
swift car looted after attacking taxi driver on the pretext of taking lift
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नाभा : भवानीगढ़ रोड पर बने टोल प्लाजा से कुछ दूरी से पहले कार सवार चरनजीत से लिफ्ट लेने के बहाने दो व्यक्तियों ने कार सवार पर हमला कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार छीनकर फरार हो गए /
.
.
चरनजीत को नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया पर उसकी ज्यादा हालत खराब होते देख उसको पटियाला रजिंद्ररा अस्पताल में रैफर कर दिया गया / चरनजीत ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है वह जब सवारी लेने के लिए रात 9 बजे संगरूर जा रहा था तो भवानीगढ़ टोल प्लाजा से पहले ही उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी /
.
.
इसके बाद पिछली सीट पर बैठे दो व्यक्तियों ने गर्दन व सिर पर क्रिचों से वार कर लहू लुहान कर दिया व उससे पैसे मांगने लगे / जब उसने पैसे न होने की बात कही तो वह कार लेकर रफू चक्कर हो गए / इस मौके कोतवाली प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने कहा कि धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व दोषियों की तलाश जारी है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
swift car looted after attacking taxi driver on the pretext of taking lift


































