.
KMV College Jalandhar to organize a Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion
ट्रांस्फार्मेटिव पाथवेका इन हायर एजुकेशन विषय पर 17 से 19 सितंबर 2019 तक होगी आयोजित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) द्वारा वूमैन इन सिक्योरिटी कनफ्लिकट मैनेजमैंट एंड पीस के सहयोग के साथ 17-09-2019 से लेकर 19-09-2019 तक जैंडर इक्यूटि एंड इन्क्लूजन : ट्रांस्फार्मेटिव पाथवेका इन हायर एजुकेशन विषय पर आयोजित होगी /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस वर्कशाप के लिए के.एम.वी. की सांझेदार संस्था विस्काम्प नई दिल्ली की साउथ एशियन संस्था है जिसको पब्लिक अफेयर सैक्शन आफ अमेरिकन अंबैसी, नई दिल्ली से सहायता प्राप्त है / इस वर्कशाप का उदेश्शय पंजाब, नई दिल्ली तथा अमेरिकन स्कालरों, शिक्षाविद्दों और प्रशासकों के साथ-साथ समाज के प्रतिनिधियों में मकाबूत विचारों के आदान-प्रदान का मंच तैयार करना है /
कन्या महाविद्यालय 1886 से अपने स्थापना काल से लेकर अब तक निरंतर औरतों की शिक्षा एवं सशक्तीकरण में अग्रणी संस्था रही है जिस द्वारा समय-समय पर औरतों की बेहतरी के लिए कई अहम प्रयत्नों के साथ-साथ बहुत सारी पहलकदमियां भी की जा चुकीं हैं / समूचे उत्तर भारत में नारी शिक्षा की अग्रणी और सबसे पुरानी संस्था होने के नाते के.एम.वी. इस विशेष और सार्थक कार्यशाला के आयोजन के लिए निश्चित रूप से उपयुक्त स्थान है /
.उन्होंने बताया कि इस वर्कशाप के दौरान कन्या महविद्यालय की सीनियर मैनेजमैंट के साथ-साथ फैकल्टी एवं विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा / इसके साथ ही अंबेदकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर, गुरु नानक खालसा कालेज, नकोदर एवं ट्रिन्टी कालेज जालंधर की फैकल्टी द्वारा भी इस वर्कशाप में भाग लिया जाएगा /
इस तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय वर्कशाप के दौरान प्रसिद्ध अमेरिकन स्कालर प्रो. क्रिस्टी ई कैली, कोलंबिया यूनिवर्सिटी, स््र डैनिस पी लेटन, श्री कोनराड टर्नर, काऊंसलर, कल्चरल अफेयर्स, यू.एस. अंबैसी, डा. मैना चावला सिंह, अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डी.सी. के साथ प्रो. रुकमणी सेन, प्रो. सोशियोलोजी, डा. वंदना वासुदेवन, प्रसिद्ध लेखिका, डा. आनंदिनी डार, प्रो., स्कूल आफ एजुकेशन स्टडीका, दिल्ली, डा. राखी कालीता मोनल, कॉटन यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी, शिल्पी शब्दिता तथा दीक्षा पोदाई, विस्काम, निलाएकल्याणी रामासुब्रमणियम, आदि अपनी शिरकत करते हुए इसमें अपना अहम योगदान डालेंगे /
.वर्कशाप की रुपरेखा के संबंध में बात करते हुए उन्होंने बताया कि 17-09-2019 को प्रात : 9: 30 बजे के.एम.वी. के कान्फ्रैंस हाल में इस वर्कशाप का उदघाटन किया जाएगा / इस उदघाटन सत्र में श्री चन्द्रमोहन, प्रधान आर्य शिक्षा मंडल तथा डा. मीनाक्षी गोपीनाथ, डायरैक्टर, विस्काम्प शिरकत करेंगे / श्री कोनराड टर्नर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे /
18-09-2019 को प्रात : 9: 30 बजे के.एम.वी. के आडीटोरियम में मैडम कमला भसीन, वूमैन राईट एक्टिविस्ट द्वारा एक पब्लिक लैक्चर का आयोजन किया जाएगा जिसमें वह एक समावेशी समाज के निर्माण में शिक्षा संस्थाओं के साथ-साथ औरतों, मर्दों एवं ट्रांस्पर्सनस के संयुक्त प्रयासों के बारे में बात करेंगे / इस वर्कशाप के दौरान आयोजित होने वाला प्रोग्राम यूथ स्पीक : यंग वुआसिस फ्राम एक्रॉस द कैंपसिस विशेष आकर्षण का केंन्द्र रहेगा जो कलात्मक होगा और जिसमें के.एम.वी की छात्राओं द्वारा सोच को जगाने वाली परफारमैंस भी पेश की जाएगी /
.यहां साथ ही उन्होंने डा. मीनाक्षी गोपीनाथ के सुयोग मार्गदर्शन में विस्काम्प के इस प्रयत्न की प्रशंसा की / डा. मीनाक्षी गोपीनाथ, डायरैक्टर, विस्काम्प ने कहा है कि के.एम.वी. लिंग अनुपात पर आधारित प्रयत्नों का समुचे उत्तर भारत में एक केन्द्र होगा और इस विषय के संबंध में अपना महत्वपूर्ण योगदान डालेगा / इसके साथ ही उन्होंने ॥्ररूस््र : कैंपस इक्यूटि इनीशिएटिव के लिए विस्काम्प की सराहना की और बताया कि उनके लिए इस प्रोजैक्ट के कोआर्डीनेटर के तौर पर काम करना अपने आप में एक संपूर्ण और चुनौतीपूर्ण अवसर रहा /
इस प्रैस कांफ्रैस को आयोजित करने का मकसद केवल इस अंतराष्ट्रीय वर्कशाप में होने वालीं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देना ही नहीं बल्कि इस आयोजन की सफलता के लिए भी सब से सहयोग की उम्मीद की गई / उन्होंने कहा कि विभिन्न मीडिया संस्थाओं से मिलने वाला निरंतर सहयोग हमेशा ही प्रशंसनीय है और इसके लिए पूरा के.एम.वी. परिवार आभारी है / यहां साथ ही उन्होंने जालंधर के समूह मीडिया को मुबारकबाद दी जो निर्णायक पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्यशील है और यह मौजूदा समय की जरुरत भी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV College Jalandhar to organize a Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion


































