.
close person of gurmeet ram rahim did bomb blast at maur of punjab and put ied was put in vehicle bhatinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : जिले की मौउ़ मंडी में 2017 में हुए बम धमाके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है / डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के एक करीबी अवतार सिंह का नाम भी बम धमाका कराने वालों में आया है / हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव भैंसी माजरा का अवतार सिंह लंबे समय से डेरा प्रेेमी है / वह लंबे समय से डेरे में ही रह रहा है और डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के करीबियों में उनका नाम भी शामिल है / उस पर आरोप है कि मौड़ बम ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार में आइईडी लगाई थी /
..
मौड़ बम ब्लास्ट के पीडि़तों का आरोप है कि आरोपित अवतार सिंह डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के काफी करीबियों में से है और इस ब्लास्ट में डेरा के भी शामिल होने के इनपुट मिलने के आरोप हैं / बताया जाता है कि जिस कार में धमाका हुआ वह उनकी वीआइपी वर्कशॉप में ही तैयार की गई थी और वहीं पर ही अवतार ने कार पर आइईडी को फिट किया था /
..
पंजाब सरकार की तरफ से मौड़ ब्लास्ट की जांच के लिए दो साल पहले गठित डीआइजी रणबीर सिंह खटरा, एसएसपी स्वप्न शर्मा व दलवीर सिंह की एसआइटी ने जांच के बाद फरवरी 2018 को तलवंडी साबो कोर्ट में गवाह पेश किए थे, जिन्होंने ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई मारुति कार को तैयार करने में मदद की थी / इन्हें पुलिस ने गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश कर इनके 164 सीआरपीसी के बयान दर्ज करवाए थे /
.इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा सिरसा की वीआइपी वर्कशॉप में वर्कशॉप के इंचार्ज गुरतेज काला के कहने पर यह कार तैयार की थी / इसमें बाबा के पीएसओ अमरीक सिंह ने मदद की थी / कार में आइईडी लगाने का काम कुरुक्षेत्र के गांव भैंसी माजरा के अवतार ने किया था / उच्च न्यायालय के आदेश पर डीजीपी ने 25 अक्टूबर को मौड़ बम ब्लास्ट की जांच के लिए डीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में एसआइटी गठित की / इस एसआइटी ने नए सिरे से जांच को शुरू किया है /
.
पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी, 2017 को तलवंडी साबो हलके में कांग्रेस उम्मीदवार व डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के समधी हरमंदर सिंह जस्सी की मौड़ मंडी में हुई चुनावी रैली में ब्लास्ट हुआ था / इस ब्लास्ट में पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई थी / पंजाब सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
close person of gurmeet ram rahim did bomb blast at maur of punjab and put ied was put in vehicle bhatinda




































