.
Sadbhavana cricket match held at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar for drug awareness
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में विद्यार्थियों को नशों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व में सीनियर स्टाफ सदस्यों का क्रिकेट मैच करवाया गया / यह मैच स्टाफ और फैकल्टी की टीमें के बीच खेला गया / यह मैच काफ़ी रोमांचक था /
..
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने भी इस में भाग लिया / वह दोनों टीमों की की तरफ़ से खेले / इस दौरान पहले बेटिंग करते हुए स्टॉफ की टीमों ने 10 ओवर्स में 99 रन बनाये / दूसरी टीम ने पीछा करते हुए 10 ओवर्स में 62 स्कोर बनाऐ / प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और स्पोर्टस प्रेजिडेंट श्री डी.एस.राणा ने विजेता ट्राफी स्टॉफ की टीम के कैप्टन श्री राजीव कुमार को सौंपी /
.इस दौरान मैन आफ द मैच श्री अजय दत्ता को दिया गया, जिन्होंने 36 स्कोर बनाऐ और एक विकट भी हासिल किया / इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरणा दी गई / सी.डी.टी.पी. विभाग की तरफ से नशों प्रति सुचेत रहने के लिए एक पैफलैट भी विद्यार्थियों में बांटा गया /
.उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति रुचि रखने के साथ-साथ विद्यार्थी अपने आप ही नशों से दूर हो जाते हैं / इस मैच में डॉ. संजय बांसल, श्री जे.एस. घोडा, श्री संदीप कुमार, कैप्टन पंकज गुप्ता, श्री राकेश शर्मा, श्री राजीव शर्मा, श्री अजय दत्ता, श्री वरिंदर कुमार, श्री जसविन्दर सिंह और श्री गोकल रावत और सदस्यों ने भाग लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sadbhavana cricket match held at Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar for drug awareness




































