himachal cabinet meeting decisions today night curfew in four districts educational institutes remain closed till 31 december
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में सोमवार को अहम फैसले लिए गए / बैठक में फैसला लिया गया कि शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा / यह 24 नवंबर मंगलवार से लगेगा / प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे / 15 दिसंबर तक जनमंच और राजनीतिक रैलियां स्थगित कर दी गई हैं /
. .स्कूलों में 26 नंवबर से शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे / ऑनलाइन पढ़ाई सर्दियों में भी जारी रहेगी / स्कूली बच्चे प्रमोट कर अगली कक्षा में जाएंगे / दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2021 में सभी स्कूलों में होगी / 30 प्रतिशत सिलेबस कम किया जाएगा /
.कोविड महामारी के कारण सभी कार्यालयों में क्लास थ्री और फोर्थ क्लास कर्मचारी 50 प्रतिशत ही आएंगे / मास्क नहीं पहना तो 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा / सभी बसें 15 दिसंबर तक 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर ही चलेंगी / कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड और इसके वैक्सीन की प्रस्तुति दी /
.
कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी और निजी बसें 15 दिसंबर तक 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ चलेंगी / बैठक में फैसला लिया गया कि धर्मशाला नगर निगम के चुनावों के साथ ही मंडी, सोलन और पालमपुर नगर निगम के चुनाव होंगे / कैबिनेट में फैसला लिया गया कि सरकारी भवन को सेटबैक में मिलने वाली छूट अब भवन मालिकों को भी मिलेगी /
. .धर्मशाला के तपोवन में सात दिसम्बर प्रस्तावित से पांच दिन का विधानसभा सत्र स्थगित हो सकता है / यह बात संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कही / उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया जाएगा / 18 मार्च तक सत्र कभी भी हो सकता है / छह महीने में सत्र का बुलाया जाना जरूरी होता है / मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सत्र को आगे टालने के संकेत दिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
himachal cabinet meeting decisions today night curfew in four districts educational institutes remain closed till 31 december



































