father shoots daughter in firozpur becuase she refused to give money for drugs
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Crime न्यूज़ फाजिल्का : पंजाब में नशे के लिए रिश्तों को मारना कोई नई बात नहीं है और इस बार तो एक बेटी अपने पिता की नशे की लत का शिकार बनी / मामला फाजिल्का जिले के गांव बाहमनीवाला का है / ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर नशेड़ी पिता ने बेटी को गोली मार दी / गनीमत रही कि गोली घुटने के ऊपर वाले हिस्से में लगी और आरपार हो गई / युवती इस समय फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर है /
. .थाना वैरोका पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है / लेकिन आरोपी फरार है पीड़िता किरतपाल कौर ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, जिसमें उसने पिता के जुल्मों की दास्तां सुनाई / किरतपाल ने बताया कि उसका बाप निरंजन सिंह नशे का आदी है / वह दो बहने हैं और एक छोटा भाई है / बड़ी बहन अमृतपाल कौर मोहाली में प्राइवेट जॉब करती है /
..
वह खुद जलालाबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है / दोनों बहनों की तनख्वाह से ही घर चलता है / उनके पास ढाई एकड़ जमीन है, वह भी वक्फ बोर्ड की है / पिता लंबे समय से नशे का आदी है और लगभग नशे में ही रहता है / रात करीब सवा 8 बजे उनका पिता घर आया और नशे के लिए रुपए मांगने लगा / दोनों बहनों ने मना किया तो गुस्से में उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा ली /
. .किरतपाल कौर बचने के लिए दौड़ी तो पिता ने उस पर गोली दाग दी / गोली घुटने के ऊपर वाले हिस्से में लगी और आरपार हो गई / इसके बाद वह मौके से फरार हो गया / बड़ी बहन उसे लेकर स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया / जांच अधिकारी ASI चंद्रशेखर ने बताया कि किरतपाल कौर के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
father shoots daughter in firozpur becuase she refused to give money for drugs


































