PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

क्रिकेट खेलते-खेलते दो गुटों में चली तलवारें, फिर हुए फायर, 8-9 के खिलाफ FIR दर्ज

dispute in two groups of boys in brs nagar in ludhiana fir ragistered

dispute in two groups of boys in brs nagar in ludhiana fir ragistered

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले के पॉश इलाके BRS नगर में क्रिकेट खेलते-खेलते युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए / युवकों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया / कारों में तोड़फोड़ की गई / तीन से चार हवाई फायर किए गए और फिर सभी युवक फरार हो गए / इस भिड़ंत के दौरान कई युवक घायल भी हुए, जो उपचाराधीन हैं / थाना सराभा नगर के प्रभारी परमदीप सिंह ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है /

.

.

.

थाना प्रभारी ने बतया कि मामले में 8-9 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है / दो युवकों नवरीत सिंह और कन्नू आदिया को नामजद किया है / ऋषि नगर के रहने वाले एकलव्य ने बताया कि वह हंबड़ा रोड स्थित रमन एनकलेव में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था / एक युवक का फोन आया और वह गाली गलौज करने लगा / युवक ने उसे ललकारते हुए स्कूल के बाहर बुलाया तो वह भी गुस्से में दोस्तों के लेकर पहुंच गया /

.

.

वहां 6 बाइकों पर सवार युवक खड़े थे / इसके बाद कारों में सवार कुछ अन्य युवक भी आ गए / फिर सभी में बहसबाजी हुई, जो मारपीट में बदल गई / तोड़फोड़ भी हुई, लेकिन हमले में हरमन और वरुण घायल हो गए / हरमन रिटायर्ड SP रछपाल सिंह का बेटा है और लॉ का स्टूडेंट है / उसे सिर में चोटें आई हैं / एकलव्य ने बताया कि उसकी दूसरे गुट के युवकों के बीच पिछले कुछ दिन से तनातनी चल रही थी / एकलव्य ने इसी तनातनी के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया / हमलावर एक मोबाइल फोन तथा तीन युवकों के पर्स भी छीन ले गए हैं /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

dispute in two groups of boys in brs nagar in ludhiana fir ragistered