PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में CID विंग में बतौर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल को रास्ता बंद करने की रंजिश के चलते युवकों ने लाठी डंडे से पीटा,

Jalandhar the head constable, serving as a head constable in the CID wing, was beaten up with sticks by the youths due to the enmity of blocking the way

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आम जनता तो क्या अब पंजाब पुलिस में तैनात कर्मियों की भी सुरक्षा राम भरोसे है / ऐसा ही एक मामला पंजाब पुलिस जालंधर की CID विंग में तैनात हेड कांस्टेबल की पिटाई का मामला उस समय सामने आया जब सरकारी रास्ता बंद करने की रंजिश को लेकर ग्रीस से लौटे कुछ लड़कों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कांस्टेबल के साथ शरेआम मारपीट की / इस दौरान आरोपियों ने डंडे व लातों से उक्त कर्मीं के साथ मारपीट की /

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसासर गांव नंगल फीदा के रहने वाले परमजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब पुलिस के CID विंग में बतौर हेड कांस्टेबल कर रहा है / बीते दिन वह एक दिन की छुट्‌टी पर अपने घर गए हुए थे / इस दौरान वह जब दोपहर के समय सरकारी स्कूल टांडा होशियारपुर में अपनी पत्नी जोकि टीचर है को स्कूल छोड़कर जैसे ही घर आया तो तभी उनके घर में काम करने वाली महिला ने मां सुरिंदर कौर को बताया कि उनके घर के बाहर कुछ लोग खड़े हैं /

.

.

उनके हाथ में लाठी डंडे थे और उनके बेटे को लगातार गालियां निकाल रहे हैं / इस बात का पता चलता है उसकी मां सुरिंदर कौर बाहर निकली और उन्हें समझाने गलियां निकलने का कारण पूछा / इस दौरान आरोपी कहने लगे कि वो तो ऐसे ही करेंगे, अपने जो करना है करके देख लो / इस दौरान हंगामें की आवाज सुनकर वह खुद भी बाहर आ गए / जब उन्होंने इस तरह से गलियां निकलने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश में उस पर हमला कर दिया / इस दौरान आरोपी उनको घसीटकर घर से काफी दूर तक सड़क पर ले गए और जमीन पर पटक दिया,

.

.

जिसके बाद कुछ आरोपियों ने लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी / इस दौरान मार देने का शोर मचाने पर जब आसपास के लोग इकठ्ठा होने लगे तो आरोपी वहां से भाग निकले / इस लड़ाई के दौरान उसकी 2 तोले की सोने की चैन व 20 हजार कीमत का Iphone भी गुम हो गया / पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल परमजीत सिंह ने बताया कि सरकारी सड़क के साथ PWD की जगह पर इन लोगों ने सफेदे की लड़की रख दी थी, जिससे हमें आने-जाने में परेशानी होती थी / आरोपी अक्सर ही हमें जान से मारने की धमकी देते हैं / इसके अलावा आरोपी चरणजीत सिद्धू ग्रीस से छुट्‌टी पर आया है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें