PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

बेकाबू होकर कार नदी में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत,

car fell into the river uncontrollably in dhanbad 5 people of the same family died

PTB Accident News रांची : एक दुखद खबर झारखंड से आ रही है / यहां के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा होने का समाचार है / जिले में एक तेज रफ्तार कार नदी में जा गिरी जिसमें कार में सवार 1 बच्चा, दो महिला समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई / मौके पर स्थानीय गोविन्दपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे /

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात एक कार रांची से धनबाद जा रही थी, कार की गति तेज होने की वजह से चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार नदी में जा गिरी / हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई / स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और हाइड्रा की मदद से नदी में गिरी कार को निकाला गया / लेकिन कार में सवार सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई /

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे / फिलहाल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है /