PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब पुलिस ने किया इस Web Portal के पत्रकार को गिरफ्तार, जानें क्या है मामला,

punjab chandigarh haryana desi patarkar karmu arrested in mask challan Corona virus Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : हरियाणा के लोकल चैनल संसार क्रांति के लिए रिपोर्टिंग करने वाले कर्मजीत उर्फ करमू और उसके साथी डॉ. दविंदर बल्हारा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है / करमू की गिरफ्तारी बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है / इसके बाद करमू के भाई धरमू अपने साथियों के साथ सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन पहुंच गया /

इस बात का पता चलते ही आधी रात करमू से मिलने की जिद को लेकर धरमू के बाहर धरने पर बैठ गया / धरमू अपने भाई से देर रात मिलने की जिद कर रहा था, जबकि, पुलिसकर्मियों ने रात के समय हवालात में किसी से मिलने पर पाबंदी होने के हवाला देकर मना कर दिया था / इसके बाद धरमू अपने साथियों के साथ थाने के बाहर कंबल लेकर धरने पर बैठ गया /

पुलिस दोनों आरोपित कैथल के रहने वाले डाक्टर दविंदर बल्हारा और करमजीत उर्फ करमू को आज जिला अदालत में पेश करेगी / दोनों के खिलाफ मास्क के चालान करने पर एसडीएम साउथ की टीम के साथ बदसलूकी करने पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बदसलूकी करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित धारा 188 के तहत केस दर्ज कर कानूनी करवाई किया है /

वहीं, पुलिस ने जिस डॉ. को गिरफ्तार किया है वह हरियाणा में वंडर किड के नाम से प्रसिद्ध बच्चे का पिता है / दविंदर बल्हारा का आठ साल का बेटा वंडर किड है, जो मैथ के बड़े से बड़े सवालों का उत्तर चंद सेकंड में दे देता है / पुलिस के अनुसार सोमवार को दविंदर बल्हारा सेक्टर-37 की मार्केट में खड़े थे / इसी दौरान एसडीएम साउथ की टीम चलते बिना मास्क वालों का चालान कर रही थी /

इसी दौरान जब टीम ने बिना मास्क का डाक्टर दविंदर बल्हारा का चालान काटा, तो वह अधिकारियों के साथ उलझ गया और उनसे बहस करने लगा / इस दौरान देसी पत्रकार करमू और डॉ. दविंदर दोनों टीम के अधिकारियों के साथ बदतमीजी करने लगे / इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई / अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया / इसमें हरियाणा में लोकल चैनल संसार क्रांति के लिए रिपोर्टिंग करने वाले कर्मजीत भी शामिल था / सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है /