PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान चलीं गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल,

Bullets fired during kabaddi tournament panic in the area

PTB Crime News बठिंडा : बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में बुधवार देर रात कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान पांच युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। दर्शकों ने दो आरोपियों विष्णु कुमार और सुरिंदर कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। उनकी राइफल भी छीन ली जबकि उनके साथी गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह और एक अन्य फरार हो गए। थाना दयालपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गांव कोठा गुरु का में हर वर्ष की तरह इस साल भी कबड्डी टूर्नामेंट कराया जा रहा था। बुधवार देर रात होने वाले मैच में एक खिलाड़ी का वजन ज्यादा होने के कारण प्रबंधकों ने उसे खेलने से रोक दिया। मैदान पर मौजूद विष्णु कुमार, सुरिंदर कुमार, गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह ने प्रबंधकों पर खिलाड़ी को जबरदस्ती खिलाने का दबाव बनाया।

प्रबंधक नहीं माने तो उन्होंने अपनी 12 बोर की राइफल से दो हवाई फायर कर दिए। इससे दर्शकों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने विष्णु और सुरिंदर को मौके पर ही दबोच लिया और पीट पीटकर घायल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि विष्णु कुमार, सुरिंदर कुमार निवासी भगता भाईका को गिरफ्तार कर उनके साथियों गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ थाना दयालपुरा में केस दर्ज किया गया है।