PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर का युवक प्यार के लिए ‘Male Gender से बना Female Gender, अब ठोकरें खाने को है मजबूर, पहुंचा पुलिस थाने,

punjab amritsar gender changed by lover in punjab Jalandhar Punjab

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : पंजाब के अमृतसर जिले का एक युवक प्यार के लिए रवि से रिया बन गया। उसने अपना लिंग बदलवा लिया, लेकिन जिसके लिए उसने यह किया, वह अब उसे अपना नहीं आ रहा है। इसलिए रवि उर्फ रिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। रवि से रिया बना युवक अमृतसर का है। उसे ठुकराने वाला लड़का जालंधर के जंडियाला गांव का है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

जालंधर में जॉब करते हुए रवि 3 साल पहले जंडियाला के रहने वाले अर्जुन के संपर्क में आया। दोनों में प्यार हो गया और समलैंगिक संबंध बन गए। इसके बाद रवि लिंग बदलवाकर अर्जुन के लिए रिया बन गया, ताकि अर्जुन व समाज को उससे कोई दिक्कत न हो, लेकिन अब अर्जुन रिया को अपनाने के लिए तैयार नहीं है और उसने अमृतसर में पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

रिया ने बताया कि अर्जुन ने ही उसका नाम रिया जट्‌टी रखा था। दोनों ने तीन साल पहले शादी भी कर ली और दोनों इकट्‌ठे रहने लगे थे। अर्जुन के परिवार ने भी उसे अपना लिया था, लेकिन अब अर्जुन उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं है। रिया ने अर्जुन पर आरोप लगाए हैं कि वह उसे किन्नरों के पास छोड़ना चाहता है।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शिकायत उन्हें अभी मिली है। रवि ने अपना जेंडर चेंज करवाया और अब लड़के ने उसे अपनाने से मना कर दिया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी, अगर इसमें कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।