PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पहाड़ों से मैदानों तक Agneepath Scheme के खिलाफ युवाओं में आक्रोश जारी, बलिया में फूंक दी ट्रेन की बोगी,

agneepath scheme agneepath protest agneepath yojana agniveer agnipath scheme protest latest updates

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अग्निपथ योजना का यूपी के कई शहरों में भारी विरोध हो रहा है। युवा सड़क पर हैं। योजना के विरोध में बलिया में शुक्रवार तड़के ही युवा सड़कों पर उतर आए। इस दौरान युवाओं ने जहां स्टेडियम में योजना के विरोध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा, वहीं अराजकतत्वों ने रेलवे लाइन पर खड़ी ट्रेन की एक खाली बोगी में आग लगा दी।

रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ करने के साथ पत्थरबाजी भी की। मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने दर्जनों युवाओं को हिरासत में लिया है। युवाओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग भी करना पड़ा। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जौनपुर वाजिदपुर तिराहे के युवाओं ने जाम कर दिया है। भारी पुलिस बल तैनात है।

हरियाणा में भी युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह नारनौल में युवाओं ने हंगामा किया, जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान दो छात्र नेता सहित नौ युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड में ‘अग्निपथ’ को लेकर विरोध जारी है। योजना के विरोध में शुक्रवार सुबह हल्द्वानी में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं।

कई अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए युवाओं ने तिकोनिया पर जाम लगाया। वाराणसी में युवाओं का हंगामा वाराणसी में कैंट स्टेशन इलाके के पास युवाओं का उग्र प्रदर्शन जा रही है। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस के अधिकारी युवाओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिरोजाबाद के थाना मटसेना स्थित 43-किलोमीटर माइल स्टोन आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने जाम लगाया।

इस दौरान वाहनों पर पथराव कर दिया गया। उत्तर प्रदेश परिवहन बस की गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। जाम से एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बिहार में युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच छात्रों ने जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं। बिहार के समस्तीपुर में भी योजना का विरोध जारी है।

जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव भी किया गया है। आरा जिले में गुरुवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोरखपुर के पीपीगंज में रेलवे परिसर में खड़ी कैंपिंग कोच और स्टेशन पर छात्रों ने तोड़फोड़ की। सरकारी बसों में भी तोड़फोड़ की।