PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ने गेॅट फिट डोंट क्विट की टैगलाइन के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

Innocent Hearts Group Observed International Yoga Day 2022 Jalandhar

PTB News शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा-एक पहल के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इनोसेंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन में योग के माध्यम से फिटनेस पर एक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें इनोसेंट हाट्र्स के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया। इस योग सत्र में छात्रों व उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया।

यह सत्र आयुष मंत्रालय और श्री श्री स्कूल ऑफ योगा के सर्टिफाइड योग प्रशिक्षकों सुश्री सोनिया एरोन व सुश्री मीना गुप्ता के द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि योग एक कला है, स्वस्थ जीवन जीने का विज्ञान है। इससे शरीर में संतुलन बना रहता है, ताकत व लचीला पन आता है। उन्होंने भुजंग आसन, वीरभद्र आसन, मरकत आसन औरसूर्य नमस्कार जैसे विभिन्न आसनों को करने की उचित तकनीक सिखाई।

फिर उन्होंने श्वास व्यायाम प्राणायाम पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने प्राणायाम अनुलोम-विलोम व कपाल भाति का प्रदर्शन किया व सभी से करवाया। सुश्री सोनिया एरोन ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम के लाभों के बारे में बताया। उन्होंने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ. अनूप बौरी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सभी की प्राथमिकता होना चाहिए। इसलिए फिट रहने के लिए हर किसी को कोई न कोई व्यायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग-विज्ञान एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन और शरीर के मध्य सामंजस्य लाने में मदद करता है।