PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

HMV College में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित,

HMV College Jalandhar celebrated International Yoga Day

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन आयुष मंत्रालय एवं 2 पंजाब (कमांडर) बटालियन, एनसीसी जालंधर के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एन.सी.सी. ग्रुप हैडक्वार्टर जालंधर से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आई.एस.भल्ला एवं सी.ओ.-2 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. जालंधर से कमांडर एन.पी.एस. तूर विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। एन.सी.सी. के 350 कैडिट ने इस योग अभ्यास शिविर में प्रतिभागिता की। इसी अवसर पर एन.एस.एस. यूनिट से लगभग 100 वालंटियर्स ने सहभागिता कर योग अभ्यास का लाभ उठाया। समस्त योग अभ्यास योग गुरू श्री धीरज कुमार के योग्य निर्देशन में किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ.(श्रीमती) अजय सरीन सहित समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने योग अभ्यास के माध्यम से अपने दिन की शुरूआत की एवं योग आसन को अपने जीवन में अपनाने का प्रण भी लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी द्वारा योग गुरू श्री धीरज कुमार, कमांडर आई.एस. भल्ला एवं कमांडर एन.पी.एस. तूर का प्लांटर भेंट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

उन्होंने समस्त सदस्यों को योग को अपने जीवन में अपनाने एवं इससे लाभान्वित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शारीरिक एवं मानसिक अरोग्यता को दूर कर स्वस्थ जीवन प्राप्त कर सकते हैं। समस्त कार्यक्रम को डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सूत्राधार किया गया।