PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर आई बड़ी ख़बर, रात के अँधेरे में पंजाब पुलिस ने कर दिया काम,

sidhu musewala murder mystery lawrence bishnoi sent again police remand till june 27 Chandigarh Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस का पुलिस रिमांड 5 दिन बढ़ गया है। लॉरेंस अब 27 जून तक पुलिस रिमांड में रहेगा। मंगलवार देर रात उसे मानसा कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद पंजाब पुलिस उसे मानसा से रात को ही खरड़ स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) स्टाफ के दफ्तर ले आई है। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि कई गैंगस्टरों से लॉरेंस के सामने बिठाकर पूछताछ करनी है। इसके अलावा मूसेवाला हत्याकांड की साजिश कैसे रची गई?, इसके बारे में भी पता लगाना है।

पंजाब पुलिस लॉरेंस को दिल्ली की तिहाड़ जेल से लाई है। पहले मानसा कोर्ट ने उसे 7 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने 35 पन्नों की रिपोर्ट पेश की। जिसमें हत्याकांड में लॉरेंस की भूमिका के बारे में बताया। उससे पूछताछ में हुए खुलासे को लेकर कोर्ट को बताया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 10 दिन का रिमांड मांगा था। मगर, कोर्ट से 5 दिन का ही रिमांड मिला।

पंजाब पुलिस को अभी तक मूसेवाला हत्याकांड का कोई शार्प शूटर नहीं मिला। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जरूर प्रियवर्त फौजी और कशिश को पकड़ा है। हालांकि पंजाब पुलिस की संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट में प्रियवर्त फौजी है। पंजाब पुलिस ने इस मामले में अंकित सेरसा, मनु कुस्सा और जगरूप रूपा को भी संदिग्ध शार्प शूटर माना है। हालांकि यह तीनों अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

कोर्ट में पुलिस ने इस मामले में कई दूसरे गैंगस्टर्स की भी भूमिका बताई है। उनके बारे में लॉरेंस से पूछताछ होगी। पुलिस उन गैंगस्टर्स को भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर लॉरेंस के सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। इसके अलावा पुलिस उस मोबाइल के बारे में भी पता लगा रही है। जिससे लॉरेंस तिहाड़ जेल से कनाडा बैठे गैंगस्टर लॉरेंस गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करता था। जिसके जरिए मूसेवाला हत्याकांड की पूरी साजिश रची गई।