PTB Sad न्यूज़ तरनतारन : कपूरथला चौक गोइंदवाल साहिब (जिला तरनतारन) में नाके पर तैनात एक लोकल रैंक थानेदार की अचानक गोली लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। DSP सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि लोकल रैंक ए.एस.आई. बख्शीश सिंह (45) सुबह 8 बजे कपूरथला चौक श्री गोइंदवाल साहिब नाके पर ड्यूटी देने के लिए पहुंचा था।
ड्यूटी दौरान कमरे अंदर मौजूद एस.एल.आर. राइफल की गर्दन के नजदीक गोली लगने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बख्शीश सिंह के साथ यह हादसा सुबह की ड्यूटी शिफ्ट शुरू होने के दौरान हुआ। उन्होंने बताया कि ASI बहुत ही होनहार और इमानदार इंसान था। मौके से उनकी लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।








































