PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

आज रिलीज होगा गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत, किस विवाद पर किया था रिकॉर्ड, जानें,

chandigarh sidhu moosewala song on syl released today Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत गुरुवार शाम छह बजे रिलीज किया जाएगा। सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी गई है। मूसेवाला का नया गीत SYL (एसवाईएल) मुद्दे पर आधारित है। इसे उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। हालांकि उनके गानों पर विवाद होता था, लेकिन उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते थे। 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म मानसा के गांव मूसा में हुआ था।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के कुछ दिन बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वे सिद्धू को उसके गीतों के माध्यम से जिंदा रखेंगे। मूसेवाला के दो वीडियो, जिनमें वह बंदूक दिखा रहे थे, 2020 में वायरल हुए थे। उनमें से एक वीडियो में वह एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते दिखे थे। जुलाई 2020 में ही मूसेवाला ने अपना गीत ‘संजू’ रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR को ‘बैज ऑफ ऑनर’ बताया था।