PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों की पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़, लोगों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत,

sidhu moosewala murder sharpshooter manpreet singh mannu jagroop roopa tarn taran Amritsar Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कातिल शार्प शूटर मनप्रीत मन्नू कुस्सा और जगरूप रूपा के साथ पंजाब पुलिस का एनकाउंटर हो रहा है। यह मुठभेड़ अमृतसर में हो रही है, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। पूरे राज्य से पंजाब पुलिस के जवान बुलाकर दोनों की घेराबंदी की गई है।

यह एनकाउंटर अटारी बॉर्डर को जाने वाली सड़क पर आते गांव भकना के नजदीक होशियार नगर में हो रहा है। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सरहद से करीब 10 किलोमीटर दूर है। शार्पशूटर एक कमरे में छुपकर पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) के अलावा अमृतसर पुलिस की टीमों ने इन्हें घेर रखा है।

पहले उन्हें सरेंडर करने को कहा गया था लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला के कत्ल में इस्तेमाल हुए हथियार इन्हीं दोनों के पास हैं। उनसे ही वह पुलिस पर फायरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके के गुरूद्वारा साहिब से अनाउंसमेंट कर लोगों को हिदायत की है कि वह घर से बाहर न निकलें।

पुलिस की जांच में सामने आया था कि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू कुस्सा कत्ल के बाद पंजाब में ही घूमते रहे। सूत्रों के मुताबिक जून के अंत तक वह तरनतारन के एक गांव में छिपे रहे। रूपा इसी इलाके का रहने वाला है। यहां दूसरे गैंगस्टर तूफान ने उन्हें अपने फार्म हाउस में छुपा रखा था। इनके साथ गैंगस्टर रईया भी मौजूद था।

Latest News