PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने अकाल तख्त को भेजा माफीनामा, जाने क्यों?

amritsar dr vivek bindra apology sikhs written apology letter sent shri akal takht sahib Punjab PTB Big News

PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का एनिमेटिड वीडियो अपलोड करने पर हुए विवाद के बाद सिख पंथ से माफी मांग ली है। डॉ. बिंद्रा ने कंपनी के लेटर हेड पर अपना माफीनामा लिखकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भेजा है। गौरतलब है कि डॉ. विवेक बिंद्रा की उक्त वीडिया के बाद विवाद हो गया था।

दरअसल, डॉ. विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उन्होंने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को एनिमेटिड दिखाया था। दीवान टोडल मल को जैन समुदाय के साथ जोड़ा था। दुनियाभर की सिख संस्थाओं ने डॉ. बिंद्रा के इस वीडियो पर ऐतराज जताकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को शिकायतें भेजी थीं।

शिकायतों में कहा गया था कि विवेक बिंद्रा ने जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का एक कार्टून भी अपलोड किया गया है। गुरु साहिब के जीवन इतिहास के संबंध में गलत तथ्य भी पेश किए गए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने मामले में SGPC को बिंद्रा के खिलाफ एक्शन लेने की हिदायत दी।

SGPC ने श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमों के बाद डॉ. विवेक बिंद्रा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और वीडियो को हटाने की हिदायत दी थी। पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर को भी लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद अब डॉ. विवेक बिंद्रा ने अपनी कंपनी के लेटर हेड पर माफीनामा लिखकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और SGPC को भेजा है।

बिंद्रा ने कहा कि वह सिख धर्म का तहेदिल से सम्मान करते हैं और वह खुद गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो हटाए जा रहे हैं। वह 10वें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का भी काफी सम्मान करते हैं। गुरु साहिब के संबंध में वीडियो तैयार करने के पीछे कोई गलत भावना नहीं थी। सभी ऐतराज वाले सीन हटा दिए गए हैं और सोशल मीडिया से वीडियो हटाने शुरू कर दिए हैं।

Latest News