PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर के कोंग्रेसियों का महंगाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाया धरना,

jalandhar congress leaders protest against lpg cylinder price hike Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर आज देश भर में कांग्रेस पार्टी केंद्र के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है / ऐसे में जहां चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में किया गया वहीं जलांधर में भी कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर आफिस के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराज ठाकुर ने किया। मेयर जगदीश राज राजा और कई पार्षद एवं पार्टी कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए।

इस मौके पर प्रधान बलराज ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार का रोजमर्रा की चीजों की कीमतों से नियंत्रण खत्म हो गया है। सरकार की खराब नीतियों के कारण आम व्यक्ति का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। उन्होंने कि एक समय था जब रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की वृद्धि भी होती थी तो भाजपा पूरे देश में हंगामा खड़ा कर देती थी।

आज हालात यह हैं कि सिलेंडर की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है लेकिन भाजपा के नेता अपना मुंह तक नहीं खोल रहे। पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि से किराया-भाड़ा बड़ा है। इसने हर चीज को महंगा किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ पूरी जनता को एकजुट होकर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। इस मौके पर जालंधर शहर के कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest News