PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

पंजाब पुलिस ने BSF के साथ मिलकर सीमावर्ती जिलों में चलाया देर रात अभियान, DGP पंजाब ने दी जानकारी,

Punjab Police along with BSF launched late night operation in border districts DGP Punjab informed

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब में नशे व ड्रोन के जरिए हथियारों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रदेश के जिलों में अभियान चला रही है। बीती रात पंजाब पुलिस की तरफ से बीएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी।

उन्होंने लिखा बीती रात मेरी टीम ने बीएसएफ के सहयोग से #पंजाब के सीमावर्ती जिलों में कई अभियानों का नेतृत्व किया, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखना था #PPNightSurveillance

वहीं इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने बीएसएफ के साथ बीती रात संयुक्त अभियान चलाया और पंजाब के 7 सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरनतारन, फ़िरोज़पुर और फ़ाज़िलका में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन की आवाजाही पर सक्रिय निगरानी रखना है।

Latest News