PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

देश के प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री,

comedian raju srivastava passes away wave mourning across the country delhi

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : पिछले एक महीने से भी अधिक समय से बीमार चल रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। राजू श्रीवास्तव को तबीयत खराब होने पर गत 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी हालत ज्यादा समय तक गंभीर बनी रही और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

राजू श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और वह पार्टी नेताओं से मिलने के लिए यहां आए थे। उसके बाद अचानक उनकी यहीं तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। करीब 40 दिन तक बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजू श्रीवास्तव के निधन पर अब उनसे जुड़े लोग शोक जाहिर कर रहे हैं। कुमार विश्वास ने उनके निधन पर कहा कि, ‘राजू भाई ने आखिर ईश्वर के लोक की उदासी से लड़ने के लिए, सांसारिक यात्रा से विराम ले ही लिया। उनके संघर्ष के दिनों से लेकर यश के शिखर तक की यात्रा के सैकड़ों संस्मरण आंखों के आगे तैर रहे हैं। उदास लोगों को मुस्कराहट की ईश्वरीय सौगात देने वाले सिकंदर को अंतिम प्रणाम भाई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया। केजरीवाल ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, हर भारतीय घर में दशकों से हंसी और खुशी फैलाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन एक बड़ी क्षति है। प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को इस शोक को सहने की हिम्मत दे।

Latest News

Latest News