PTB News धार्मिक : जिला जालंधर का एक ऐसा बाजार जहां पूरा वर्ष धार्मिक स्थल जैसा माहौल बना रहता है, लेकिन बाजार के बीचों-बीच स्थित सेवक धुप वालों की दुकान जहां भक्तों की पूरा साल ही भीड़ देखने को मिली है / यहां पर हिन्दू धर्म में उपयोग होने वाली हर तरह की सामग्री पूरा वर्ष मिलती है / इन दिनों यानि कल शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं / ऐसे में नवरात्र से एक दिन पहले सेवक धुप वालों की दुकान पर भक्तों की भीड़ ऐसे उमड़ी की पैर रखने को भी जगह बड़ी मुश्किल से मिल रही थी /
सेवक धुप वालों की दुकान पर मां की चुनरी से लेकर नवरात्रों की पूजा सामग्री से लेकर देवी देवताओं की प्रतिमाओं से लेकर ठाकुर जी की पोशाकें तक खरीदने लोग दूर-दूर से लोग आ रहे हैं / सेवक धुप वालों की दुकान पर पूजा पाठ से लेकर हर पर्व तथा त्योहार से संबंधित तमाम तरह के सामान की खरीदारी एक ही जगह से की जा सकती है /

आज PTB News से विशेष बातचीत करते हुए सेवक धूप फैक्ट्री के MD श्रीराम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए देवी-देवताओं से संबंधित हर तरह का सामान खासतौर पर वृंदावन, हरिद्वार, मथुरा, जयपुर, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से मंगवाया जाता है, जिसे सभी भक्त बहुत ही पसंद करते हैं /

यही नहीं खास किस्म के वास्तुकला से तैयार की गई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं जयपुर से मंगवाई व डिमांड के अनुसार बनवाई भी जाती हैं / इसी तरह लड्डू गोपाल तथा ठाकुर जी को सजाने का सामान वृंदावन से यहां पर सप्लाई होता है / उन्होंने कहा कि पूजा सामग्री के कई ऐसे सामान हैं जो वृंदावन के बाद केवल जालंधर के जग्गू चौक में स्थित सेवक धुप वालों की दुकान से ही मिलते हैं /

इस दौरान सेवक धुप के MD श्रीराम शर्मा के दोनों सपुत्र प्रिंस शर्मा व ऋषि शर्मा जोकि इन दिनों दुकान का कामकाज बखूबी रूप से संभाल रहे हैं ने सयुंक्त रूप से बताया की पिता श्रीराम जी के आशीर्वाद से हम जब से दुकान की देख रेख कर रहे हैं तभी से हमें शहर वासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले भक्तों का भरपूर प्यार मिल रहा है, आज हम जो भी हैं या हमें जो भी कोई जनता है वह सब हमारे पिता श्रीराम शर्मा जी व उनके द्वारा स्थापित की गई सेवक धुप फैक्ट्री की वजह से ही है और दिन रात भक्तों की हर डिमांड को पूरा करने की कोशिश में लगे हुए हैं ताकि किसी को भी यहां आने के बाद खली हाथ ना जाना पढ़े /
यही नहीं श्रीराम शर्मा ने बताया कि हमारी दुकान में बदलते परिवेश में लोग घरों में कई तरह के मंदिर तैयार करवाते हैं / इसके लिए उन्हें मंदिर के साइज के मुताबिक प्रतिमाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं / ग्राहक की मांग तथा मंदिर के साइज के मुताबिक सभी देवी देवताओं की प्रतिमाएं प्रतिस्ठापित करवाने के लिए अलग से प्रबंध किया गया हैं साथ ही पूजा का हर सामान उनके घरों व कारोबार वाले स्थान पर बने मंदिर में रखने के लिए उपलब्ध करवाया जाता है /








































