PTB News

Latest news
पंजाब के बाबा का बड़ा कारनामा, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR, 10+2 ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਹੋਲਡਰ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਮੈਡੀਕਲ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी स्कूल शाखाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, एम.वॉक (कास्मेटालिजी एंड वेलनैस) सेमेस्टर एक की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, भारत में बनेंगे फाल्कन 2000 बिजनेस जेट, अनिल अंबानी की हुई फ्रेंच कंपनी के साथ पार्टनरशिप, होगा बड़ा ... जालंधर, एक ओर सरकारी जमीन हुआ कब्जा, जिला प्रशासन व जिला पुलिस को नहीं हुई कानों कान कोई खबर, पंजाब सहित 6 राज्यों में ED की रेड खत्म, दस्तावेज व अन्य सामान किये गए जब्त, 21000 से अधिक रिकॉर्ड संख्या में 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम में लोग हुए इकठ्ठे, आर्थोनोवा हॉस्पिटल जालंधर में पहुंचेगे जर्मनी के प्रसिद्ध डॉक्टर Alios Franz ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸੈਸ਼ਨ 2025-26 ਲਈ ਦਾਖਲਾ ਜਾਰੀ,
Translate

पंजाब में फिर चली गोलियां, एक गंभीर रूप से हुआ घायल, मचा हड़कंप,

punjab firing amritsar young boy from tarantaran shot at bypass

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले में एक बार फिर गोलियां चली हैं। बाइक पर जा रहे युवक पर रंजिशन फायरिंग की गई। गोलीबारी में युवक घायल हुआ है, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल (GNDH) में दाखिल करवाया गया है। युवक की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। घायल के बयानों के आधार पर तरनतारन निवासी साहिल व 3 अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शाम के समय तरनतारन में रहने वाला कनव वडेरा अपनी बहन को मिलने जा रहा था। अभी वह माहल के पास ही पहुंचा था कि एक सफेद रंग की इनोवा कार ने आकर उसे घेर लिया। उसकी बाइक के आगे इनोवा लगाई गई और उसे रोका गया। कार में 4 युवक सवार थे। एक युवक ने पिस्टल निकाली और सीधा फायर किया।

गोली कनव की छाती पर दाहिनी तरफ लगी। कनव ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका कुछ समय पहले तरनतारन निवासी साहिल के साथ झगड़ा हुआ था। वह तभी से उस पर हमला करने की फिराक में था। आरोपियों के साथ वही इनोवा कार में आया था और उसने अपनी रिवॉल्वर से उस पर फायर किया।

ACP कंवलप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि कनव के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी साहिल और उसके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। साहिल को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Latest News

Latest News