PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फिरौती मांगने वाले 3 आरोपियों को किया पुलिस ने काबू, आरोपियों में मां-बेटा और दामाद भी शामिल,

rural police nabbed 3 accused demanding 45 lakh extortion nakodar jeweler demanding ransom threatening kill him family Big PTB News

PTB न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब की जालंधर देहात पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने नकोदर के एक कारोबारी से 45 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी। पैसे न देने पर सुनार समेत उसके सारे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी।

आरोपी फर्जी सिम कार्ड से कारोबारी संजीव के पास फोन करते थे। फोन करके उसके कहते थे कि कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला का हाल देख ले क्या हुआ। यदि पैसे न दिए तो उसका भी वही हाल करेंगे। हालांकि पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह का टिम्मी चावला को मारने वाले गिरोह से कोई संबंध नहीं है।

एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि नकोदर में कारोबारी से फिरौती को लेकर शिकायत आई थी। इसे लेकर एक क्राइम ब्रांच की एक टीम का गठन किया गया था। सब इंस्पेक्टर पुष्प बाली को मुखबिर से फिरौती मांगने वाले गिरोह के बारे में पता चला। इसके बाद मां-बेटा राहुल उर्फ अमन पुत्र मेजर लाल निवासी आवा मोहल्ला नकोदर और उसकी माता सुखविंदर कौर पत्नी मेजर लाल को जालंधर में कमल अस्पताल के पास गिरफ्तार किया गया।

इन्हीं के जरिए पुलिस ने गिरोह के तीसरे आरोपी और सुखविंदर कौर के दामाद सिमरनजीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र बलकार सिंह उर्फ बिट्टू निवासी मोहल्ला मल्लियां (जीरा, फिरोजपुर) तक पहुंची। अभी चौथा अरोपी जसकीरत सिंह उर्फ जसकरन उर्फ जस्सा पुत्र गुरनाम सिंह निवासी मोहल्ला ढेरियां शाहकोट, जालंधर फरार है।

अमन नकोदर के एक सैलून में काम करता था। जिस बिल्डिंग में सैलून है वह संजीव का है। इसके अलावा शहर में और भी संजीव की इमारतें है जिनसे उन्हें मोटा किराया आता है। इसकी जानकारी अमन को थी। अमन को यह भी पता था कि संजीव डरपोक किस्म का इंसान है। इसी का फायदा उठाने के लिए अमन ने अपनी मां के साथ मिलकर फिरौती की सारी पटकथा लिखी। मां ने जाली दस्तावेजों पर सिम लिया। इसे बाद कालिंग की जिम्मेदारी जस्सा को सौंपी।

Latest News