PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में फिल्म स्टडीज़ विषय पर वर्कशॉप का आयोजन

KMV collage Organized Workshop on Film Studies Jalandhar

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ एनिमेशन तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश के द्वारा संयुक्त रूप से फिल्म स्टडीज़ विषय पर एक वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया।

वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इन्नोवेशन डे के उपलक्ष में आयोजित हुए इस लेक्चर के दौरान श्री रवि दावला, प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर, एफ.टी.आई. आई., पुणे, महाराष्ट्र ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की, छात्राओं से संबोधित होते हुए श्री रवि दावला ने जहां फिल्म को जनसंचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया वहीं साथ ही इसे एक सामाजिक दर्पण के रूप में बयान किया।

फिल्म निर्माण की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए श्री रवि ने छात्राओं को विषय के चयन से लेकर एक अच्छी पटकथा, कलाकारों के चुनाव, उचित लोकेशन, बजट, शूटिंग आदि के साथ-साथ फिल्म एडिटिंग तथा डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में बताया. फिल्म शूटिंग के दौरान विभिन्न शार्टस, सीक्वेंस तथा सीन के महत्व को बताने के साथ-साथ उन्होंने विषय के प्रतीक चिन्ह, असलियत तथा काल्पनिकता के बारे में भी चर्चा की।

इसके साथ ही उन्होंने अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने पर श्री रवि दावला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, एनिमेशन विभाग तथा अंग्रेज़ी विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

Latest News