PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की हाई कोर्ट से गुहार, जाने क्या कुछ कहा,

punjab chandigarh punjab congress leader navjot singh sidhu demanded increase his security from category z plus category Big News

PTB Big Political जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा (Navjot Singh Sidhu Security) बढ़ाए जाने की मांग की है। उन्होंने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। हाई कोर्ट उनकी याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस नेता ने मांग की है कि उनकी सुरक्षा ‘वाई’ श्रेणी से ‘जेड+’ कर दी जाए।

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका में बताया है कि उन पर खतरे का आंकलन कर केंद्र सरकार ने ही उन्हें Z+ सुरक्षा दी थी, लेकिन रोड रेज मामले में जब उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई तो जेल में होने के कारण उनकी सुरक्षा वापिस ले ली गई थी।

सिद्धू ने आगे कहा कि तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जब वह अपनी सजा पूरी कर जेल से बाहर आएंगे तब उनकी पहले की सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी। लेकिन जब वह जेल से रिहा हुए तो उनकी सुरक्षा कम करते हुए Y कैटेगरी कर दी गई। इसके बाद उनके घर पर एक अज्ञात व्यक्ति के घुसने का मामला भी सामने आया था और तब पटियाला में इसको लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

कांग्रेस नेता का कहना है कि उनकी जान को खतरा है, ऐसे में उन्हें दी गई Y कैटेगरी की सुरक्षा काफी नहीं है, लिहाजा उन्हें पहल जो Z+ सुरक्षा मिली हुई थी वही बहाल की जाए। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की इस याचिका पर हाई कोर्ट कल सुनवाई करेगा।

Latest News

Latest News