PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर के ट्रैवल एजेंट दंपति के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी मारने के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR,

fraud of lakhs on the pretext of sending to america USA Visa Big Crime News Immigration

PTB Big न्यूज़ टांडा उड़मुड़ : अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हरसीपिंड के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला अमरजीत सिंह पुत्र लश्कर सिंह निवासी हरसीपिंड की शिकायत पर राजेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद व उसकी पत्नी सोनिया निवासी पिम्स अस्पताल गढ़ा रोड जालंधर के खिलाफ दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में अमरजीत सिंह ने कहा कि इन आरोपियों ने उसे अमेरिका भेजने का झांसा देकर 32 लाख रुपए की बात कर 13 लाख रुपए ले लिए थे, लेकिन उसे अमेरिका नहीं भेजा। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने उसे चेक दिया, जो बाउंस हो गया। बाद में काफी दबाव बनाने पर उसे 4 लाख रुपए मिले, लेकिन उसने 9 लाख रुपए वापस नहीं किए। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद डीएसपी टांडा द्वारा की गई जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News