PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले रहें सावधान, कई गाड़ियां दबीं, पेड़ गिरे, 100 भेड़-बकरियों की हुई मौत,

himachal pradesh shimla himachal me mausam rain caused havoc himachal pradesh before monsoon Big News PTB Big News

PTB Big न्यूज़ शिमला / हिमाचल प्रदेश : मॉनसून की एंट्री से पहले ही हिमाचल में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मंडी जिले में देर रात करीब 5 घंटे लगातार तेज बारिश होती रही। इस वजह से धर्मपुर में सोनखड्ड उफान पर दिखी। जिसके चलते काढ़ा पतन में पुल के करीब पानी पहुंच गया। तस्वीरें काफी डरा देने वाली थी। क्योंकि पानी का स्तर काफी ऊपर आ चुका है और आसपास के घरों को खतरा हो गया है। वहीं कुगती जोत से लाहौल घाटी की ओर आ रहे गद्दियों की करीब 100 भेड़-बकरियों की हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बारिश के चलते हमीरपुर और बिलासपुर सीमा परदधोल-भराड़ी-लदरौर सड़क मार्ग पर भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली। जहां पर बारिश का पानी सड़क पर भर गया। साथ ही रोहल खड्ड के पानी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि सड़क किनारे खड़ी एक ऑल्टो कार इस नाले में आ गिरी। भारी बारिश के कारण जलस्तर इतना बढ़ गया कि खड्ड का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा।

राजधानी शिमला में भी मौसम का कहर देखने को मिला जहां पर संजौली में 5 वाहन मलबे में दब गए। संजौली में डिंग्गी बावड़ी के पास सड़क किनारे पार्क की गई 5 गाड़ियां मलबा आने से उसके नीचे दब गई। संजौली में ढली टनल के पास बन रही नई टनल से मलबा नीचे की ओर आने से यह घटना पेश आई है। फिलहाल हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं एडवांस स्टडी मार्ग पर पेड़ गिरने से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। बात अगर कुल्लू जिले की की जाए तो ग्लेशियर पिघलने के कारण नदी नालों में जलस्तर काफी बढ़ गया है।

कुल्लू में पार्वती और व्यास नदी दोनों ही उफान पर चल रही है। जिसको लेकर प्रशासन ने स्थानीय और पर्यटकों को नदी नालों से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यह अपील की है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन जरूर करें। व्यास और सेंड नदियों का जलस्तर बढ़ने से लारजी परियोजना थलौट के बांध से कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसीलिए लालची बांध के नीचे व्यास नदी के बहाव के आसपास के क्षेत्र मैं ना जाने के निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि कुल्लू में इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हुई है जहां पर पर्यटक प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करके अपनी जान को जोखिम में डालते हुए नदी नालों के करीब जाते हैं।

पर्यटक इस तरह से अपने आप को मुसीबत में डाल लेते हैं। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 29 जून तक मौसम खराब होने का अलर्ट जारी किया है। 24 से 27 जून तक मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के चलते प्रदेश में 5 दिन तक भारी बारिश और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में फिलहाल प्री मॉनसून चल रहा है और प्रदेश में 27 जून के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Latest News