PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

इस बड़े नेता के करीबी के घर से ED ने बरामद किया 1 करोड़ कैश और 25 करोड़ की ज्वैलरी,

raid-on-sharad-pawar-aide-ishwarlal-jain-ed-sizes-assets-worth-25-crore-ed-raid

PTB Big न्यूज़ महाराष्ट्र : शरद पवार के करीबी के ठिकानों पर छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अकूत संपत्ति बरामद हुई है। इसमें एक करोड़ नकदी, 25 करोड़ रुपये की कीमत का 39 किलो सोना जब्त किया है। ईडी ने एक दिन पहले बैंक फ्रॉड मामले में एनसीपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरलाल जैन के 13 ठिकानों पर तलाशी ली। ईश्वर लाल जैन एनसीपी के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे हैं। उन्हें शरद पवार के करीबी लोगों में गिना जाता है।

एक बड़े मीडिया ग्रुप में छपी रिपोर्ट के मुताबिक ईडी के अधिकारियों से हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को 1 करोड़ रुपये की नकदी और 39 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है। ईडी ने जलगांव, नासिक और ठाणे में मौजूद जैन की संपत्तियों पर छापा मारा था। रिपोर्ट में ईडी के हवाले से बताया गया है कि एजेंसी को मोबाइल फोन से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें जैन के बेटे की रियलिटी फर्म में लक्जमबर्ग इकाई से 50 मिलियन यूरो के एफडीआई प्रस्ताव के संकेत मिले हैं।

साथ ही एजेंसी ने जलगांव में 2 बेनामी संपत्तियों के अलावा, राजमल लखीचंद समूह से संबंधित 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई है। जैन की 3 ज्वैलरी फर्मों के खातों की जांच के दौरान ईडी को पता चला कि राजमल लखीचंद समूह से जुड़ी पार्टियों के माध्यम से फर्जी बिक्री-खरीद सौदों का जाल फैलाकर कर्ज बांटे गए और प्रमोटरों द्वारा अचल संपत्तियों में निवेश किया गया। ईश्वरलाल जैन को शरद पवार के बेहद ही करीब लोगों में गिना जाता है।

जब पिछले महीने जुलाई में अजित पवार के बगावत के बाद भी उन्होंने शरद पवार का साथ नहीं छोड़ा, हालांकि, उनके बेटे मनीष ने अजित पवार के साथ हो लिए थे। मनीष जैन महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य रहे हैं। ईश्वरलाल जैन पुराने कांग्रेसी रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, वे 1978 से 1985 तक कांग्रेस से विधायक रहे। 1999 में जब शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी बनाई तो वो उनके साथ चले आए। शरद पवार ने उन्हें एनसीपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया, जिस पर वे 2010 तक रहे।

Latest News