PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

पंजाब, ASI की गोलियां मारकर हत्या, ड्यूटी पर जाते वक्त की अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, मजीठिया ने किया ट्वीट,

punjab-amritsar-rural-police-asi-sarup-singh-shot-dead-by-shooters-big-news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंजाब पुलिस के ASI की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ASI अमृतसर देहात पुलिस के थाना जंडियाला में तैनात था। मृतक की पहचान ASI सरूप सिंह के रूप में हुई है। सरूप सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

सूत्रों के अनुसार घटना के वक्त ASI अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जहां रास्ते में बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोलियां मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही देहात पुलिस के अधिकारी क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जहां वारदात हुई वह एक इंडस्ट्री जोन है। जहां बहुत ही कम लोगों का आना जाना करता है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब एएसआई अपने वाहन पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे, इस दौरान आरोपियों ने पीछा कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

.

.

इंडस्ट्री होने के कारण किसी को वारदात के बार में किसी को पता भी नहीं चला। शुक्रवार को सुबह मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में किसी राहगीर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद अमृतसर देहात पुलिस के एसपी-D (इन्वेस्टिगेशन) जांच के लिए मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। वारदात से कुछ ही दूरी पर लगे कुछ सीसीटीवी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं।

.

जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपियों द्वारा वारदात के लिए किस रूट का इस्तेमाल किया गया है। वहीं ये भी पता किया जा रहा है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए कैसे आए थे और कितने लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, क्राइम सीन पर जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई थी। इस वारदात के बाद अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट किया है।

.

.

जिसमें उन्होंने लिखा- ”पंजाब के हालात को देखिए, जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई सरूप सिंह की सुबह खानकोट सुआ के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। मजीठिया ने कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले पीएपी ग्राउंड जालंधर में फिर पीएयू लुधियाना में एक कार्यक्रम आयोजित कर अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की, लेकिन पंजाब में लोग वारदातों के बाद डरे हुए हैं।

.

Latest News

Latest News