PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Gold Silver Price को लेकर आई बड़ी ख़बर, अंतराष्ट्रीय बाजार में फिसली कीमत, लोग कर रहे हैं जमकर खरीदारी,

gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-big-news

.

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 300 रुपए टूटकर 73,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

.

.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ”दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 50 रुपये की गिरावट आई और इसमें 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार हुआ।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का भाव गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस रह गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,034 डॉलर प्रति औंस था।

.

.

सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की नजर आज आने वाले अमेरिकी जीडीपी के आंकड़ों पर है, जो सोने की कीमतों को दिशा प्रदान कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव पांच डॉलर की गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 22.35 डॉलर प्रति औंस रह गई जो एक दिन पहले 22.65 डॉलर प्रति औंस थी।

.

.

.