PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

फ्रिज का फटा कंप्रेसर, ब्लास्ट के बाद लगी आग, माता-पिता झुलसे, 3 साल का बच्चा जला जिंदा,

solan-nalagarh-himachal-pardesh-home-refrigerator-compressor-blast-child-burnt-alive-big-news

.

PTB Big न्यूज़ नालागढ़ : हिमाचल के नालागढ़ में फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में आग लग गई। इस आग में कमरे में सो रहा 3 साल का बच्चा जिंदा जल गया, जबकि उसके माता-पिता झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। जहां से बच्चे के पिता को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में रेफर किया गया है।

.

.

जबकि मां को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मामला देर रात को नालागढ़ के दभोटा गांव में सामने आया है। जानकारी के अनुसार दभोटा गांव में सतनाम सिंह पत्नी पूजा और 3 वर्षीय बेटे वेहान के साथ सो रहे थे। साथ के दूसरे कमरे में परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। साढ़े 11 बजे अचानक धमाके के बाद कमरे में आग लग गई।

.

.

आग देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। सो रहे सतनाम सिंह जब तक कुछ समझ पाते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। सतनाम सिंह, पत्नी पूजा और वेहान आग में ही फंस गए। इस दौरान वेहान की जिंदा जलने से मौत हो गई। कंप्रेसर फ्रिज के बैक साइड में लगा होता है।

.

.

इसमें एक पम्प होता है और उसमें एक मोटर लगी होती है। ये मोटर पम्प के जरिए रेफ्रिजरेंट गैस को कॉइल में भेजती है, जिससे गैस ठंडी होती है। फ्रिज के लगातार चलने से पिछला भाग गर्म होने लगता है और कॉइल्स सिकुड़ने लगती हैं। ऐसे में गैसे के रास्ते में बाधा पड़ती है और प्रेशर बढ़ जाता है। फिर ये विस्फोट का रूप ले लेती है।

.