PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

के.एम.वी. में हैपी ट्रेलस -विदाई समारोह का आयोजन, हरमनदीप बनी मिस फेयरवैल

kmv-organizes-happy-trails-for-the-outgoing-students

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में हियूमैनिटीज़ विभाग के द्वारा अपनी पढ़ाई पूरी कर विद्यालय से जाने वाली छात्राओं के लिए हैपी ट्रेलस-विदायगी समारोह का आयोजन किया गया. इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए खूबसूरत गीतों की पेशकारी के साथ-साथ डांस परफारमैंस भी प्रस्तुत की गई. छात्राओं के लिए मनोरंजन भरपूर खेलों के साथ-साथ माडलिंग का आयोजन भी किया गया.

.

.

जीवन में आगे बढ़ने की चाहत एवं अपनों का आर्शीवाद प्राप्त करती हुई छात्राओं में से हरमनदीप कौर को मिस फेयरवैल चुना गया. रितिका मिस एलिगेंट बनी जबकि लवप्रीत को बेस्ट अटायर, खुशी को मिस चार्मिंग, ब्यूटीफुल स्माइल के लिए हरलीन एवं आलिया को मिस कोंफिडेंट के खिताब के लिए चुना गया.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी छात्राओं को अपने जीवन में शानदार मुकाम हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी. जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को पहचानते हुए पूर्ण साकारात्मकता एवं मेहनत के साथ अपनी रूची पर,

.

.

आधारित क्षेत्र में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जिससे उनके माता- पिता एवं विद्यालय के गौरव में और बढ़ौतरी हो सके. इसके साथ ही इस फेयरवैल के आयोजक डा. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैल्फेयर एवं डॉ. गुरजोत के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.

.

.

.